एक बहुत ही चालाक लोमड़ी थी। वह बहुत भूखी थी। खाने की तलाश में वह एक बाग में पहुँची। वहां उसने ऊँची बेल पर लटके रसीले अंगूर देखे।
लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया। उसने अंगूर पाने के लिए जोर से छलांग लगाई, पर वह वहां तक नहीं पहुँच पाई। उसने बार-बार कोशिश की लेकिन सफल न हुई।
अंत में वह थक गई और वहां से जाते हुए बोली, "अंगूर तो खट्टे हैं, मुझे ये नहीं चाहिए।"
School, College, Educaitonal, Technology, Social Activity News Portal
Educational & News Portal
Developed
www.bhartisoftware.in
www.bhartisoftware.in