पिलखी विद्यालय में 15 अप्रैल को निकलेगी संकुल स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली
2025-26
UPS Pilkhi School
पिलखी, मऊ (उत्तर प्रदेश)।
जनपद के प्राथमिक विद्यालय पिलखी में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को संकुल स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में रतनपुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अवरिंद कुमार एवं कृषि विज्ञान शोध केंद्र के निदेशक श्री विनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा।
संकुल प्रभारी श्री अरविंद कुमार सिंह एवं संकुल शिक्षक श्री रामरतन राम ने समस्त ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं संकुल के सभी अध्यापकों से अपील की है कि वे सुबह 8:30 बजे विद्यालय पहुंचकर रैली की शोभा बढ़ाएं तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करें।
उन्होंने सभी से यह भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने में सहयोग करें, जिससे प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़ सके और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।
यह रैली पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगी।
Share this update: