NEW PORTAL अपने स्कूल (Government और Private) के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क करें : Whatsapp 7985261077 | www.bhartisoftware.in              NEW PORTAL अपने स्कूल (Government और Private) के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क करें : Whatsapp 7985261077 | www.bhartisoftware.in
School Logo
School, College, Educaitonal, Technology, Social Activity News Portal
Educational & News Portal
UP Board, CBSE Board Educaitonal News +91-7985261077
NIPUN BHARAT All India Free Portal Facebook
Emblem of India
Developed
www.bhartisoftware.in
Back Home
संकुल स्तरीय मुस्तफाबाद के पिलखी स्कूल में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन, शिक्षाविदों ने दिखाई हरी झंडी

संकुल स्तरीय मुस्तफाबाद के पिलखी स्कूल में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन, शिक्षाविदों ने दिखाई हरी झंडी

2026-04-15 UPS Pilkhi School
आज दिनांक 15-04-2026 को संकुल स्तरीय मुस्तफाबाद के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान रैली” का आयोजन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखी में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान शोध केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह रहे। उनके साथ वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद गौतम, डॉ. आकांक्षा सिंह, संकुल प्रभारी अरविंद सिंह, संकुल शिक्षक रामरतन राम, राजेंद्र प्रसाद यादव, वीरबहादुर सिंह, अरविंद राय एवं बृजेश कुमार भी उपस्थित रहे। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार सिंह एवं संकुल प्रभारी अरविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के साथ गांव में जागरूकता फैलायी। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की गई।

Share this update: